
राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF के जवानों ने की कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
पंजाब। : पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया है। बीएसएफ जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल गांव के निकट देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां होते हुए देखीं।
चेतावनी देने पर भी नहीं रुका
देर रात करीब 12:30 बजे BSF जवानों ने सीमावर्ती इलाके में बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि देखी। सैनिकों ने घुसपैठिये को चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका तो जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे पहले 11 अगस्त को बीएसएफ की कार्रवाई में तरन तारन जिले में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था।



















