छत्तीसगढ़

NATIONAL NEWS : आफत की बारिश : बादल फटने से आई तबाही में 7 लोगों की मौत, कई लापता

By Dinesh chourasiya

शिमला।: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 7 लोग जिंदा दफन हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी है कि आपदा राज्य की राजधानी से करीब 60 किलोमीटर दूर धवला उप-तहसील के जादोन गांव में रविवार रात लगभग 1.30 बजे घटीत हुई है। आपदा से चार शव बरामद कर लिए गए हैं और पांच को बचा लिया गया है। तीन लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सात लोगों की मौत के बारे में सुनकर उन्हें दु:ख हुआ है।

 

 

उन्होंने एक बयान में कहा- शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इस कठिन समय में हम आपके दर्द और दुःख में सहभागी हैं। हमने अधिकारियों को इस कठिन अवधि के दौरान प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और पहाड़ी राज्य में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

Related Articles

Back to top button