छत्तीसगढ़

CG दर्दनाक हादसा : घटारानी घाटी से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक युवती की मौत, तीन घायल, 30 से 40 लोग थे सवार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है । यह पूरा हादसा जतमाई से आते हुए घटारानी घाटी में  हुआ ।

मिली जानकारी के अनुसार  यह हादसा जतमाई से आते हुए घटारानी घाटी के पास हुआ जहां ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन घायल हो गए ।  हादसे में 17 वर्षीय बालिका कुर्रा पटेवा निवासी की  मौत हुई है । वहीं घायलों को  बेहतर इलाज के लिए  राजिम रेफर किया गया है । बता दे देर रात घटारानी घाटी से उतरते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई । ट्रैक्टर में  30 से 40 लोग सवार थे । हादसे की खबर मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट  गई है ।

Related Articles

Back to top button