छत्तीसगढ़

CG  : जवानों को मिली सफलता, महिला नक्सली ने किया सरेंडर 

By Dinesh chourasiya

सुकमा। CS : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है, जिसे प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जाएगा।

: पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। पूछताछ में महिला नक्सली ने खुलासा किया है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर सिमटता जा रहा हैं। पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गए हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button