छत्तीसगढ़

गीला सूखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में रखें,ऐसा नही करने वालो पर जुर्माना की कार्रवाही करें:आयुक्त

दुर्ग /  आयुक्त प्रकाश सर्वे ने  डोर टू डोर कलेक्शन जीरो वेस्ट सेंटर बोरसी पहुँचे। आयुक्त ने डोर टू डोर कचरा एकत्रित हो रहे कचरे का स्वस्थ्य अधिकारी  जावेद अली,पीआईयू शेखर वर्मा व जीरो वेस्ट सेंटर की इंचार्ज के साथ भ्रमण किया। उन्होंने जैविक खाद की जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक घरों में गीला सूखा कचरा कैसे लेना है जिस घरों में गीला सूखा कचरा नही दिया जाता,उन्ही से गीला सूखा कचरा अलग अलग करने को कहे। साथ उन्होंने स्वच्छता दीदियों हिदायत दी गई की घरों से कचरा लेते समय लोगो से कहे कि आप ऐसा कतई न करें कचरा अलग अलग रखें।
-आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नागरिको से अपील करते हुए कहा शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदार न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की भी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचर एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो नगर निगम आपके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दुर्ग नगर निगम का अमला सफाई में कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें। एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं

Related Articles

Back to top button