
रायपुर के च्वाइस सेंटर में चल रहा था …….. नजारा देख पुलिस ने लिया संचालक को हिरासत में
By Dinesh chourasiya







रायपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनो से साइबर क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस नेे एक च्वाइस सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संचालक मिनी माता, महतारी जतन योजना के तहत फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाता था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे सहायता राशि हड़पता था। पुलिस ने आरोपी संचालक के पास से श्रम विभाग के फर्जी कार्ड, विभाग का सील, प्रिंटर, कंप्यूटर अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही सभी जिलों के करीब 40 च्वाइस सेंटरों की आईडी बंद कर दी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित च्वाइस सेंटर संचालक द्वारा भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं. आरोपी श्रमिक कार्ड और अन्य कार्ड बनाने के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि कितने लोगों को श्रमिक कार्ड जारी किया गया है।











