छत्तीसगढ़

भिलाई चक्काजाम करने से रोका तो तोड़ दिया सीएसपी छावनी का अंगूठा :शहर में गड्‌ढों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे भाजपाई, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की

By Dinesh chourasiya

चक्काजाम करने से रोका तो भाजपाई और पुलिस अफसरों में बहस हो गई। इस दौरान सीएसपी आशीष बंछोर का अंगूठा मोड़ते हुए भाजपा नेता। - Dainik Bhaskar
चक्काजाम करने से रोका तो भाजपाई और पुलिस अफसरों में बहस हो गई। इस दौरान सीएसपी आशीष बंछोर का अंगूठा मोड़ते हुए भाजपा नेता।

भारतीय जनता पार्टी की भिलाई जिला इकाई ने शहर के चौक चौराहों के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने चक्काजाम करने की कोशिश भी की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो एक युवा भाजपा नेता ने छावनी सीएसपी का हाथ इतना मरोड़ दिया कि उनका अंगूठा टूट गया। जल्द ही पुलिस इसमें एफआईआर दर्ज करा सकती है।

सीएसपी आशीष बंछोर का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है, निजी अस्पताल में इलाज कराते हुए अफसर।
सीएसपी आशीष बंछोर का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है, निजी अस्पताल में इलाज कराते हुए अफसर।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में मंगलवार शाम नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। महिला नेत्रियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। भाजयुमो नेता प्रशम ने पानी से भरे गड्ढों में मछली डाली और फिर उसे पकड़ते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर यहां एएसपी सिटी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर दल बल के साथ पहुंचे थे।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों और पुलिस अफसरों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, इसी दौरान सीएसपी का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों और पुलिस अफसरों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, इसी दौरान सीएसपी का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया।

भाजपा नेता जब हाइवे के पास चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से कहा कि चक्काजाम की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा करना गलत होगा। इसी दौरान भाजयुमो नेता रितेश ठाकुर ने सीएसपी बंछोर का अंगूठा पकड़कर मोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में काफी बहस और जमकर धक्कामुक्की हुई।

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अपने अंगूठे का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे सीएसपी आशीष बंछोर।
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अपने अंगूठे का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे सीएसपी आशीष बंछोर।

कई भाजपाइयों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
भाजपा और पुलिस की धक्कामुक्की में सीएसपी छावनी आशीष बंछोर के अंगूठे का लिगामेंट हट गया। साथ ही हड्डी में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। सीएसपी बंछोर का कहना है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, इसलिए वहीं पर एफआईआर दर्ज होगी। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा का कहना है कि कुछ भाजपा नेताओं ने गलत तरीके से विरोध प्रदर्शन करके पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया है। सुपेला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

Related Articles

Back to top button