छत्तीसगढ़

दुर्ग के शिवनाथ नदी में सुपेला के  युवक गए फ्रेंडशिप डे की पार्टी मनाने एक युवक का पैर फिसला नदी के तेज बहाव में बहा NDRF टीम कर रही है युवक की खोज 

By Dinesh chourasiya

फ्रेंडशिप डे के दिन दुर्ग के शिवनाथ नदी घाट पर एक युवक बह गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक अचानक फिसलकर उफनती नदी में जा गिरा। देखते ही देखते वो नदी के तेज बहाव में गायब हो गया। दुर्ग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। नदी में युवक का बहते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

युवक की पहचान कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी विकास यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास रविवार शाम 4 से 5 बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप-डे की पार्टी करने जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के घाट गया था।

तेज बहाव में बहने के दौरान इस तरह बचने की कोशिश करता रहा विकास यादव, अब तक नहीं चला पता।
तेज बहाव में बहने के दौरान इस तरह बचने की कोशिश करता रहा विकास यादव, अब तक नहीं चला पता।

सभी दोस्त घाट के किनारे बैठकर पार्टी और मस्ती कर रहे थे। अचानक विकास नदी के तेज बहाव में गिर गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन देखते ही देखते वो तेज बहाव में गायब हो गया। विकास शिवनाथ नदी में कैसे बहा, ये अभी जांच का विषय है।

शिवनाथ नदी में लगातार हो रहे हादसे

शिवनाथ नदी में लोगों के बहने और डूब कर मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते एक माह में नदी में 4-5 लोगों के शव मिल चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार शहरवासियों से शिवनाथ नदी से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Qयुवक के बहने का वायरल हो रहा वीडियो
शिवनाथ नदी में युवक के बहने का वीडियो सामने के बाद कुछ लोगों का दावा है कि ये इसी घटना का ही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button