
छत्तीसगढ़
CG NEWS : फिर से लौट रहा कोरोना का खतरा! स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को सावधानी बरतने के लिए जारी किया आदेश…
By Dinesh chourasiya
रायपुर. देश में एक बार फिर कोरोना के खतरा बढ़ रहा है. अलग-अलग राज्यों में बढ़ते कोरोना मरीज़ों की संख्या को देखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय छग शासन ने सभी कलेक्टरों को कोविड के रोकथाम एवं उपचार के लिए आदेश जारी किया है.
जारी आदेश में सात अलग अलग बिंदुओं में निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित पोर्टल में नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है. सभी ज़िलों में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मॉक ड्रिल करने, वायरस लोड जानने के लिए जीनोम सीक्वेंस जाँच के निर्देश भी दिए गए हैं.







देखें आदेश कॉपी –









