छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 27 अगस्त को आएंगे रायपुर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक गृहमंत्री 27 अगस्त दोपहर 2.05 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह अनेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह 2.30 बजे सेक्टर 24 स्थित एनआईए बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी @20 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाम 5.15 बजे बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे शाम 7ः20 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button