
छत्तीसगढ़
CG CRIME : सटोरियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 8 बुकी गिरफ्तार, 5 फरार
By Dinesh chourasiya
कांकेर। : पखांजूर पुलिस ने करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 8 बुकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अधिक लाभ कमाने की नियत से एचडीएफसी बैंक पखांजूर एवं कांकेर में खाता खुलवाकर बैंक पासबुक, चेक, ATM और मोबाइल के माध्यम से सट्टा का काला कारोबार चलाया जा रहा था। वहीँ 5 आरोपी अभी भी फरार है.
: सूचना मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की. निशानदेही पर कारोबार में संलिप्त कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीँ आरोपियों के पास से 92 हजार रुपए नगद, 8 नग मोबाइल, 3 नग चेक भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आठ खातों को सीज किया है. वहीं अभी भी 5 आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


















