CRIME

BIG NEWS : चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI सहित चार यात्रियों की मौत

By Dinesh chourasiya

BIG NEWS : महाराष्ट्र। के पालघर से बड़ी खबर आ आई है. जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है. यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी. मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं. RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने पहले एएसआई को गोली मारी और फिर अन्य तीन यात्रियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया. दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे. आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग की.

डीआरएम ने कहा सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था उसने गोली चला दी.चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिया। वहीं रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. अनुग्रह राशि दी जाएगी.

पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है. पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है. ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है. सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं. उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है. डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है. बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा. फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button