
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी
By Dinesh chourasiya







: रायपुर। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। दिन प्रतिदिन कई विभागों में अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। इतना ही नहीं प्रदेश के जिलों में पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश में कई आइएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। शनिवार को फिर आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। बता दें कि 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। जिसमें से दो कलेक्टर भी है। सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।










