
शासकीय स्थानों पर फिल्मी पोस्टर देख आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने जताई नाराजगी, चालानी कार्रवाई सहित नोटिस जारी करने दिए निर्देश
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर आज मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 पहुंचे। कई सारे फिल्मी पोस्टर शासकीय दीवार, भवन, प्रवेशद्वार एवं सुलभ शौचालय आदि स्थानों पर लगे हुए थे जिसे देखकर आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से शासकीय स्थानों पर अवैध पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करें तथा उन्हें नोटिस भी भेजें।इसके साथ ही अन्य प्रकार के पोस्टर भी देखने को आयुक्त को मिले।
उन्होंने ऐसे सभी अवैध पोस्टर एवं प्रचार के खिलाफ चलानी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जलेबी चौक के समीप एक कंडम वाहन को हटाने के निर्देश भी उन्होंने मौके पर दिए। काफी दिनों से यह वाहन रखी हुई होने की जानकारी मिली है न ही इसका कोई उपयोग हो रहा है और न ही वाहन को हटाया जा रहा है। उन्होंने नहर एवं पुल होते हुए बीएसपी क्वार्टर में लगे हुए कूलर का औचक निरीक्षण किया तथा टेमीफास् वितरण की जानकारी वहां के मोहल्ले वासियों से ली।








निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस के मलबे सड़क किनारे पड़े हुए दिखे जिसे हटाने की कार्यवाही करने तथा जुर्माना वसूली करने आयुक्त ने निर्देश दिए। आयुक्त ने ट्रांसफार्मर के नीचे की विशेष सफाई करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि ट्रांसफार्मर के नीचे लोग कचरा फेंक देते हैं ऐसे विभिन्न स्थानों पर उन्होंने विशेष सफाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दिए हैं तथा कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही करने भी कहा है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रचार बोर्ड को सड़क पर नहीं रखने कहा है।
जोन क्रमांक 3 में आयुक्त ने स्वास्थ्य सामग्री रखने वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने भी कहा है। गुप्ता इंटरप्राइजेज के द्वारा बाहर रखे खराब वाहन एवं मलबे को हटाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं तथा नोटिस जारी करने की कहा है। उन्होंने सुभाष चौक के पास मार्केट को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए है। भारत माता के प्रतिमा के समीप के स्थल को सौंदर्यीकरण करने के निर्देश आयुक्त ने अधिकारियों को दिए।




अंबेडकर जी की प्रतिमा के पीछे बीएसपी ग्राउंड की सफाई तथा तेलुगु समाज, सिलाई ट्रेनिंग सेंटर के आसपास के विशेष सफाई के निर्देश आयुक्त ने दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से जोन आयुक्त जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर येशा लहरें, उप अभियंता कृष्णा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परघनिया, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे, सुपरवाइजर श्याम ठाकुर एवं जोनल विनोद आदि मौके पर मौजूद रहे।







