
धमकी :-“बहुत घमंड है अपने चेहरे पर बचा के रखना, तेजाब से जला दूंगा” पीड़िता पहुंची थाने….
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर – देवरीखुर्द मे रहने वाली महिला को तेजाब से जलाने की धमकी मिल रही है.लगभग 2 साल से पीड़िता अपने पति से अलग रह रही है. और अपने नन्हे बेटे का ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रही है. पीड़िता ने मामले की शिकायत तोरवा थाने मे की है.







“बहुत घमंड है तुझे अपने चेहरे पर बचा के रखना किसी भी टाइम तेजाब से जला दूंगा ” देवरी खुर्द की रहने वाली कंचन शुक्ला को बीते 15 दिनों से गुमनाम पत्र मिल रहा है.धमकी भरे पत्र में उसे,उसका चेहरा तेजाब से जलाने की बात लिखी हुई है. कंचन शुक्ला बीते ढाई साल से अपने पति से अलग रह रही है.

अपने ढाई साल के बेटे शौर्य शुक्ला के साथ थाने पहुंची कंचन शुक्ला ने बताया कि बैटरी ऑटो चला कर अपना जीवन यापन करती है. लेकिन रविवार को ऑटो चार्जिंग के दौरान किसी ने उसका चार्जर ही चुरा लिया. पीड़िता ने बताया कि 15 दिनों से लगातार उसे धमकी भरा पत्र मिल रहा है. इससे वह काफी डरी हुई है.




पीड़िता का कहना है कि बीते 15 दिनों से उसके साथ कुछ गलत हो रहा है, किसी ने उसकी एक्टिवा को भी जलाने की कोशिश की है. तोरवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के पति को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है. लेकिन जो धमकी भरे पत्र पीड़िता को मिले हैं वह काफी गंभीर है.







