छत्तीसगढ़

डेंगू से लड़ने भिलाई निगम का घर-घर अभियान, निगम की टीम कर रही लार्वा की जांच, शहर से मच्छरों का सफाया करने लार्वा पर फोकस, दो दिनों में 212 घरों में पहुंची टीम*

By Dinesh chourasiya

 

*डेंगू से लड़ने भिलाई निगम का घर-घर अभियान, निगम की टीम कर रही लार्वा की जांच, शहर से मच्छरों का सफाया करने लार्वा पर फोकस, दो दिनों में 212 घरों में पहुंची टीम*

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। जलजमाव वाले पात्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और कूलर की जांच की जा रही है। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जा रही है। पानी को एक जगह अधिक समय तक एकत्रित नहीं रखने कहा जा रहा है। डेंगू एवं मलेरिया के नियंत्रण के लिए तथा मच्छर उन्मूलन के तहत भिलाई निगम के द्वारा निगम महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए मच्छरों के खिलाफ लड़ने विशेष गतिविधियां अपना रही है। निगम की विशेष टीम के द्वारा शुक्रवार व शनिवार को खुर्सीपार के औधोगिक एरिया छावनी के लक्ष्मण नगर तालाब की निचली बस्ती में लक्ष्मी ट्रेडर्स, हनुमान मंदिर, पंचवटी किराना, भैंस खटाल लाइन, पुरानी बस्ती कोहका में मच्छर उन्मूलन का अभियान चलाया गया। इस दौरान एडल्ट मच्छर की रोकथाम के लिए मेलाथियान का स्प्रे किया गया। लार्वा को नष्ट करने के लिए टेमीफास् का उपयोग किया गया तथा वितरण भी किया गया। जन जागरूकता के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं पीलिया से बचाव के लिए पंपलेट का वितरण करते हुए प्रचार-प्रसार किया गया। टीम के द्वारा छावनी के 120 घरों तथा कोहका के 92 घरों का सर्वे करते हुए कूलर की जांच की गई। बरसात में भी निगम मच्छरों से होने वाली बीमारियों के रोकथाम को लेकर अलर्ट है।
संलग्न फोटो
जनसंपर्क अधिकारी

Related Articles

Back to top button