छत्तीसगढ़

CG  : देवपहरी वाटरफॉल में अचानक जल स्तर बढ़ने से फंसे तीन लोग, एक की मौत

By Dinesh chourasiya

 

 

कोरबा। CG : लेमरू थाना क्षेत्र में देवपहरी वाटरफॉल में शुक्रवार को अचनाक पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण तीन लोग फंस गए। जिसमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति डूब गया है। बताया जा रहा है कि तीनों दूसरे जिले से घूमने आए थे। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है ।

जानकारी के अनुसार, जिला जाजगीर चांपा के रहने वाले आयुष जैन (25) पुत्र अजय जैन, लक्ष्मीकांत शर्मा (45) पुत्र रामा अवतार शर्मा और सत्यजीत राहा (55) पुत्र स्व. एबी राहा देवपहरी वाटरफॉल घूमने आए थे। पानी होने के बावजूद भी वे वाटरफॉल के काफी अंदर तक चले गए। पानी के तेज बहाव में सत्यजीत राहा बह गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है। 

लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घटनाक्रम से जानकारी दी गई कि अकलतरा से कुछ लोग पिकनिक मनाने आए हुए थे। नगर सेना के रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button