
भिलाई| शर्मा कॉलोनी विवेकानंद नगर संतोषी पारा वार्ड 33 में 10 लाख से नाली का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को इसका भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर जोन-3 अध्यक्ष जालंधर सिंह, वार्ड 33 की पार्षद शैलजा राजू, केपेश्वर बैजनाथधाम मंदिर के अध्यक्ष धनराजू, अशोक गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही है। इसके बाद निगम से स्वीकृति मिली और काम शुरू किया गया। गुणवत्ता पर ध्यान रखने कहा गया है।







