छत्तीसगढ़

CG : चकरभाटा भट्टी में चल रही कई अवैध चखना दुकाने

By Dinesh chourasiya

 बिलासपुर। आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी शराब भट्टी के साथ चखना दुकान खोलने अथवा चलाने की अनुमति नहीं है। लेकिन आबकारी विभाग का जमीनी अमला इस नियम की अनदेखी कर अवैध चखना दुकानों को प्रोत्साहित कर रहा है।

बिलासपुर के निकट चकरभाठा में पुल के नीचे स्थित शराब भट्टी में बड़ी-बड़ी 4-5 चखना दुकानें संचालित हो रही हैं। यह तो हो नहीं सकता कि इतने खुलेआम चल रही चखना दुकाने आबकारी विभाग के अमले को दिखाई न देती हो। तो फिर क्या वजह है कि इन चखना दुकानों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही करनी चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button