छत्तीसगढ़

CG : चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर।: जिले की पुलिस ने चोरी करने वालों पर जंग छेड़ दी है। थाना सिविल लाइन अंतर्गत चोरी की सामान बेचने की फिराक में घूम रहे एक आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने उसके पास से सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण भी जप्त किए हैं।

जानकारी मिली कुछ दिन पहले मंगला निवासी नैंसी गुप्ता के घर चोरी की घटना घटित हुई थी। पूछताछ में चोर ने इनके घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी करना स्वीकार किया है। इसके साथ ही चोर के पास से कई अन्य चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं। जिसके बारे में पुलिस  तलाश कर रही थी। जानकारी मिली कि मंगला निवासी अविनाश पात्रे आदतन चोर है। जो पूर्व में भी 4 से अधिक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि चोर ने बजाज कंपनी के मैनेजर अरुण यादव के पास भी कुछ सोने चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे। जिस संबंध में पड़ताल की किया जा रहा था। पुलिस ने चोर से डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक का साढे 27 ग्राम सोना और 22 हजार रुपये से भी अधिक का 281 ग्राम चांदी और नगद रकम 2 हजार रुपये बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button