
छत्तीसगढ़
MP पुल पार करते समय ट्रेक्टर ट्राली समेत दो युवक नदी में बहे, SDRF की टीम ने 5 किलोमीटर दूर से बरामद किया शव
By Dinesh chourasiya







जबलपुर : जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया के समीप उफान पर बह रही गौर नदी के पुल से एक ट्रेक्टर ट्राली समेत उसमें सवार दो युवक सोमवार की दोपहर नदी में बह गए थे। वहीं पानी का लेवल कम होते ही ट्रेक्टर ट्राली को नदी से बाहर निकाल लिया गया और मंगलवार की दोपहर 21 वर्षीय राजा चौधरी नामक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने पुल से करीब 5 किलोमीटर दूर से बरामद किया है। वहीं दूसरे युवक सौरभ लोधी की तलाश की जा रही
दरअसल ग्राम परतला निवासी दो युवक राजा चौधरी और सौरभ लोधी सलैया से बटई गांव टैक्टर ट्राली लेकर जा रहे थे तभी गांव के आगे गौर नदी के पुल के ऊपर डेढ़ से दो फीट पानी होने के बावजूद भी दोनों युवकों ने नदी को पार करने उफनती नदी में ट्रेक्टर डाल दिया और बीच पुल में पहुंचते ही नदी की तेज धार में टैक्टर समेत दोनों युवक नदी के बहाव में समा गए थे।आपको बता दें की जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाले को पार करते हैं , जिसके चलते इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है।







