भिलाई में आटो में बैठने के विवाद में चाकू बाजी : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया
By Dinesh chourasiya
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली प्रधानमंत्री आवास योजना की कालोनी में दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में एक 16 साल के लड़के मने 10 साल के लड़के पर चाकू से वार कर दिया। चाकू नाबालिग के जांघ में लगा। जामुल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है।







घायल बच्चे के पिता प्रवीण सरदार ने बताया कि वो आटो चलाता है। उसने अपने घर के सामने बुधवार शाम को आटो खड़ा किया था। अचानक उसने देखा कि आटो में कुछ नाबालिग लड़के बैठे कर नशा पत्ती कर रहे हैं। वो नशे की हालत में एक दूसरे से गाली गलौज कर रहे हैं।
इस पर प्रवीण आया और उन लड़कों डांटा और आटो मैं बैठने से मना किया। उन लड़कों ने प्रवीण से झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर प्रवीण और उसकी पत्नी ने उन लड़कों मारने की धमकी देकर वहां से भगाया। उस समय तो वो लड़का वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर में अपने पिता को लेकर वहां आ गया। दोनों बाप बेटे आकर प्रवीण सरदार से झगड़ा करने लगे।




गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपी पक्ष ने प्रवीण को मारा। जब उसकी पत्नी सामने आई तो आरोपी की तरफ से भी महिला ने आकर मारपीट की। उन लोगों ने प्रवीण को गिराकर मारना शुरू कर दिया। यह सब देख रहे प्रवीण का 10 साल का बेटा पिता को बचाने पहुंचा। इस पर 16 साल के लड़के ने अपनी जेब से चाकू निकाला और बच्चे जांघ में दो बार वार किया। जब बच्चा लहू लुहान हो गया तो दूसरा पक्ष वहां से चला गया।

पुलिस चाकूबाजी से कर रही इंकार
इसके बाद देर रात बच्चे को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने की बात सुनकर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। जामुल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जामुल पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इंकार किया है, वहीं अस्पताल के स्टॉफ का कहना है कि बच्चे को चाकू लगा था, जिसका उपचार किया गया है।




