छत्तीसगढ़

CG NEWS ✍️लोरमी क्षेत्र में भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि की बिजली के खंभे से लटकी लाश मिली, पूरे क्षेत्र में सनसनी

By Dinesh chourasiya

 मुंगेली(लोरमी) लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल की बिजली खंभे से लटकी लाश मिली है. बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल नगर पंचायत लोरमी के पूर्व एल्डरमेन रहे हैं. व बिलासपुर सांसद के प्रतिनिधि भी है। खेत में संदिग्ध अवस्था में शैलेंद्र का शव मिला है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम मौजूद है. मामले की जांच की जा रही है.

ग्राम कोटवार ने बेल्ट से बंधे और खंबे से लटकते हुए लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाने पहुंचकर पुलिस स्टाफ को दी. जिस पर लोरमी के थाना प्रभारी गौरव पांडेय सहित तमाम स्टाफ मौके पर पहुंच गए. जहां पुलिस ने कोटा मुख्यमार्ग के पास लगे खेत के मेड़ पर बिजली के खंभे में बीजेपी नेता को लटका हुआ पाया.

मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया की खेत में लाश मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है. फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि शैलेंद्र जायसवाल बीजेपी के कार्यकर्ता थे और एल्डरमैन भी थे साथ ही पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में डॉक्टर ने संदेह जताया।

Related Articles

Back to top button