छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार की पहल, हरेली तिहार के लिए सी मार्ट में गेड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध

By Dinesh chourasiya

रायपुर।  : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर रखने के लिए तमाम तरह की योजनाएँ व कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वहीं इसी दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली को ध्यान में रखते हुए गेड़ी की व्यवस्था कर किफायती दर में आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजधानी के पंडरी स्थित हाट परिसर में भी आम लोगों को  अलग-अलग साइज के गेड़ी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं रायपुर के हाट परिसर द्वारा समेत प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित सी-मार्ट में गेडियां उपलब्ध कराई गई है। जहां से कोई भी व्यक्ति आसानी से गेड़ी खरीद सकता है।

 

 

वनमंडलाधिकारी ने आमजन और गेड़ी खेल प्रेमियों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ राज्य के इस पारम्परिक त्यौहार को उत्साहपूर्वक मनाने एवं सस्ती दर पर सी-मार्ट के माध्यम से अधिक से अधिक गेड़ी ख़रीद कर बंसोड़ों व श्रमिकों के आर्थिक उन्नयन में सहयोग कर एक अच्छे नागरिक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया होने का परिचय दें ।

 

इन केन्द्रो से खरीद सकेंगे गेड़ी :

रायपुर 

1 . शबरी एम्पोरियम, छत्तीसगढ़ हाट परिसर, पंडरी, रायपुर

2. C मार्ट, रायपुर

3. C मार्ट, रायपुर

4 C मार्ट, रायपुर

बिलासपुर 

1. शबरी एम्पोरियम, दयालबंद, बिलासपुर

2. C मार्ट, बिलासपुर

3. C मार्ट, बिलासपुर

दुर्ग – भिलाई :

1. शबरी एम्पोरियम, भिलाई

2 . C मार्ट, भिलाई

कोंडागांव :

1. शबरी एम्पोरियम, कोंडागांव

2. C मार्ट, कोंडागांव

नारायणपुर 

1. शबरी एम्पोरियम, नारायणपुर

2. C मार्ट, नारायणपुर

गरियाबंद 

C मार्ट, गरियाबंद

 

 

Related Articles

Back to top button