छत्तीसगढ़

भिलाई में चरित्र को लेकर शंका अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट थाने में जाकर खुद को किया सरेंडर घर में पसरा मातम 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में कैरेक्टर पर शक के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार देर रात उसने लोटे से महिला के सिर पर कई वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। आरोपी के मुताबिक अगर वो पत्नी को नहीं मारता तो वो उसे जान से मार देती। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामुल थाना प्रभारी याकुब मेमन ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के लेबर कैंप एरिया के भागवत नगर में हुई है। यहां रहने वाले निवासी देवा साहू (42 साल) की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी चमेली साहू (36 साल) के साथ हुई थी। देवा साहू की पहली पत्नी से एक बेटा और बेटी है। वो दोनों अलग रहते हैं। वहीं दूसरी पत्नी चमेली से एक बेटी लाकेश्वरी (11 साल) है।

आरोपी देवा साहू ने हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर।
आरोपी देवा साहू ने हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर।

लाकेश्वरी ने भास्कर को बताया कि वो 6वीं में पढ़ती है। पिता हर दिन शराब के नशे में घर आता है और मां के चरित्र पर आरोप लगाकर झगड़ा करता है। बुधवार रात लाइट नहीं होने से सभी लोग खाना खाकर कमरे के बाहर सोए थे। लाइट आने पर पिता ने बेटी को दादी के पास सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद देर रात 1-2 बजे के बीच उसने पत्नी के सिर पर लोटे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने सुबह-सुबह थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

हत्या की वारदात के बाद घर में पसरा मातम।
हत्या की वारदात के बाद घर में पसरा मातम।

रात में हुआ बड़ा झगड़ा, लेकिन घरवालों को पता नहीं चला
आरोपी ने बताया कि रात में उसका और उसकी पत्नी का काफी झगड़ा हुआ। मना करने के बाद भी पत्नी दूसरे के साथ संबंध रखना नहीं छोड़ रही थी। इससे दोनों पति-पत्नी हाथापाई में उतर आए। आरोपी का कहना है कि पत्नी ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उसने लोटा लेकर उसे सिर में वार किया तो वो मर गई। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button