AccidentAradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

बालोद रेलवे स्टेशन परिसर में जड़ से उखड़ा विशाल पेड़ बना हादसे का खतरा, जिम्मेदार विभाग बेखबर

बालोद रेलवे स्टेशन में मौत को दावत देता जड़ से उखड़ा विशाल पेड़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद। 6 अगस्त 2026 बालोद रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 2 में क्वार्टर नंबर 24-सी के पास एक पुराना विशाल वृक्ष तेज आंधी-तूफान के दौरान जड़ से उखड़ गया है। पेड़ अभी भी झुकी हुई स्थिति में खड़ा है और किसी भी समय गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं, रेलवे कर्मचारी एवं अन्य राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद अब तक रेलवे विभाग या संबंधित प्रशासन द्वारा पेड़ को हटाने अथवा क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस खतरनाक पेड़ को नहीं हटाया गया तो किसी भी दिन जनहानि हो सकती है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने तथा संभावित दुर्घटना को रोकने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे के सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी प्रावधानों के अनुसार रेलवे परिसर में ऐसा कोई भी पेड़, जिससे यात्रियों, कर्मचारियों या आमजन की सुरक्षा को खतरा हो, उसे तत्काल सुरक्षित ढंग से हटाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button