डौंडी, 4 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डौंडी क्षेत्र में यातायात विभाग द्वारा विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर बालोद यातायात विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। साथ ही तेज गति, मोबाइल फोन का उपयोग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले जोखिमों की जानकारी भी दी गई।
यातायात विभाग ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व परिचितों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जनदर्शन में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
8 minutes ago
भिलाई के खुर्सीपार देवार बस्ती में अवैध हथियार के साथ तीन महिला पकड़ाई बहुत दिनों से थी फरार
51 minutes ago
दुर्ग पुलिस ने नष्ट की कुल 5480.082 बल्क लीटर अवैध जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख
56 minutes ago
दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर चला हेलमेट जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
1 hour ago
दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर चला हेलमेट जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
1 hour ago
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम; डबरापारा में दो पक्षों के विवाद में घायल युवक की भी चार दिन बाद मौत
5 hours ago
अरविन्द केजरीवाल ने PM आवास तक मार्च निकाला, पुलिस ने रोका:फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे, बोले- E20 के खिलाफ 2 लाख+ लोगों की चिट्ठियां सौंपेंगे
5 hours ago
CG में 3 दिन बारिश का अलर्ट, आज से मानसून फिर एक्टिव:कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी,
6 hours ago
CG में शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत अंकों की शर्त का विरोध:आरक्षित वर्ग को भी छूट नहीं; व्यायाम और विज्ञान का एक भी पद नहीं
6 hours ago
CG के इस शराब भट्टी में बदमाशो ने 2 गार्ड को बंधक बनाकर मारा चाकू:शराब दुकान का लॉकर तोड़कर आग लगाने की कोशिश 27 हजार रुपए कैश, दो पेटी शराब, गार्ड का मोबाइल सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए