भिलाई के खुर्सीपार देवार बस्ती में अवैध गांजा बेचने के मामले में फरार महिला तीन महीने बाद पकड़ाई
By Dinesh chourasiya

दिनांक 30.04.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती, खुर्सीपार में कुछ व्यक्ति एवं एक महिला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी हीरा सिंह, पिता विजेंद्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी कैनाल रोड, खुर्सीपार, भिलाई को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी सहयोगी महिला आरोपी श्रीमती सविता देवार मौके से फरार हो गई थी।







मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार महिला आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.08.2026 को फरार महिला आरोपी श्रीमती सविता देवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विक्रय में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
आरोपी का नाम :




1. हीरा सिंह, पिता विजेंद्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी कैनाल रोड, खुर्सीपार, भिलाई। (पूर्व में गिरफ्तार)
2. श्रीमती सविता देवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई। (आज गिरफ्तार)
जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 03 किलोग्राम 200 ग्राम।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,69,550/-।
—0000—





