Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

बालोद में 2.72 लाख से अधिक पौधरोपण बना ऐतिहासिक उपलब्धि, कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी बधाई

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वृक्षारोपण महाअभियान की सफलता की सराहना की, स्वतंत्रता दिवस तैयारियों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 03 अगस्त 2026

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि बालोद जिले में पिछले 30 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान जिले के 02 लाख 72 हजार 483 लोगों के द्वारा पौधरोपण किया जाना निश्चित रूप से बालोद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संपूर्ण जिलेवासियों द्वारा बालोद जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के नाम से आयोजित वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों सहित संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। आज आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष के अलावा राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने 30 जुलाई को आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान कि अपार सफलता पर सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ संपूर्ण बालोद जिलेवासियों के समवेत प्रयासों का परिणाम है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जल जीवन मिशन अंतर्गत नवनिर्मित जल शोधन संयंत्र के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से इस योजना से लाभान्वित सभी 27 ग्रामों के ग्रामीणों से इस योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में भी प्रमाण पत्र लेने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का विशेष प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से जिले के सभी स्कूली बच्चों को समुचित मात्रा में पाठ्य पुस्तकों के समुचित उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ के सफल आयोजन हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मानित करने हेतु नाम प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। 

 बैठक में श्रीमती मिश्रा ने ’सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन, जननी सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, सक्षम योजना आदि से संबंधित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के शत प्रतिशत हितग्राहियों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनधन योजना अंतर्गत जिले में अब तक खोले गए खातों के संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को जिले के प्रत्येक परिवारों का जनधन योजना अंतर्गत अनिवार्य रूप से खाता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को शिविर आयोजित कर इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों से प्रतिमाह जीएसटी रिटर्न जमा करने के कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी विभाग प्रमुखों को समय पर अनिवार्य रूप से जीएसटी रिटर्न जमा करने के निर्देश दिए। 

 इस मौके पर उन्होंने उच्च न्यायालय से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी विभाग प्रमुखों को उच्च न्यायालय से प्राप्त प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन के कार्य की समीक्षा करते हुए पंजीयन हेतु शेष रह गए सभी कृषकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालिकाओं को सर्वाइकिल कैंसर की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु टीकाकरण के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के शत प्रतिशत बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग के प्रमुखों से ई-फाइलिंग के कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुए ई-फाइलिंग के माध्यम से शत प्रतिशत विभागीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

 

Related Articles

Back to top button