छत्तीसगढ़

भिलाई वार्ड 33 संतोषी पारा में बनेगा गणेश मंच जोन अध्यक्ष ने भूमिपूजन किया

By Dinesh chourasiya

भिलाई।   विधायक स्व. विद्यारतन भसीन की निधि से वार्ड 33 संतोषी पारा जागृति चौक के पास गणेश मंच का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को मुख्य अतिथि के तौर पर जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मंच का निर्माण होने जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी।

इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस दौरान पार्षद शैलजा राजू, केंपेश्वर बैजनाथ धाम मंदिर अध्यक्ष धनराजू, दिलीप नायक, उमेश ठाकुर, लाखन देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button