
महापौर ने गौठान प्रभारी दीपक साहू व अधिकारियों के साथ किया गोकुल नगर स्थित गौठान का निरीक्षण
दुर्ग|नगर पालिक निगम शिवनाथ नदी में आई बाढ़ के चलते गोकुल नगर भी बाढ़ के आस पास भी पानी पहुचने लगा था।महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पुलगांव स्थित गौठान की स्थिति का जायजा लेने पहुँचे.निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि गोकुल नगर स्थित गौठान में शिवनाथ नदी का गौठान के आस पास आने लगा था।जो आज गौठान पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कल्याणम महिला स्व सहायता समूह के संचालक से मुलाकात की और गौठान के व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन गायों के स्वास्थ्य की जांच और इलाज की जानकारी दी।
गौठान में मवेशियों के व्यवस्थाओं के संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ मौके पर गौठान प्रभारी व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,मोहित मरकाम,तानिष पाटनी, गायत्री डोटे एवं अन्य मौजूद थे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौठान की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारी को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के कारण जहां पानी का जमा हुआ है वहां पर मलमा डलवाएं। गौठान के अंदर मुर्गी पालन सेट को वहां से गौठान स्थित दूसरी जगहों पर व्यवस्थित करें।







गौठान के अंदर जाली टूटी हुई है इस जाली को कटवाकर हटवाए क्योकि टूटी जालियों से गौठान के अंदर गायों को आते जाते समय चोट न लगे,तथा गौठान में अच्छी व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. गौठान के अंदर टीन शेड निर्माण जल्द काम शुरू करें, जिससे जानवरों को बारिश तथा दलदल से बचाव किया जा सके. सड़क सीमेंटीकरण, गायों के लिए कोटना,पेयजल सहित अन्य जल्द पूरा के लिए आवश्यक निर्देश दिए.
गौठान में जानवरों के लिए चारा व्यवस्था हेतु चारों तरफ फेंसिंग करवाए, जिससे जानवरों के लिए चारा सुरक्षित रह सके और मवेशियों के लिए गाजर घास आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा गौठान में हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, 15 लाख की लागत से होने वाले फेंसिंग और गेट बनाने के लिए निर्देश दिए ताकि गौठान की क्षमता को और बढ़ाई जा सके।







