छत्तीसगढ़

भिलाई के लाल मैदान में बनेगा डोम शेड वर्षों पुरानी मांग पूरी,  विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल दुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया भूमि पूजन

By Dinesh chourasiya

भिलाई के प्रमुख दुर्गा पंडालों में से एक स्थल लाल मैदान पावर हाउस में जल्द डोम शेड तैयार किया जाएगा। करीब एक दशक पुरानी मांग शनिवार को पूरी हो गई। विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने लाल मैदान के प्रांगण में श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति बीते 52 वर्षों से शारदीय नवरात्र के दौरान भव्य पंडाल और अनोखे पंडाल का निर्माण करा रही है। इसे देखने जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से लोग पहुंचते हैं। अब डोम शेड बनने से सुविधा मिलेगी। सुभाष नवयुवक जागृति समिति भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों से एक प्रमुख समिति है।

Related Articles

Back to top button