खेल

नीरज चोपड़ा के ‘गोल्डन आर्म’ का कमाल,लुसाने में 87.66 मीटर थ्रो के साथ किया टॉप

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए डायमंड लीग के लुसाने चरण में टॉप रैंक हासिल किया है। नीरज ने भाला फेंक आयोजन में 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नीरज ने लुसाने में फाउल से शुरुआत की, जबकि दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.52 एवं 85.04 मीटर के थ्रो किए। उनका चौथा प्रयास भी फाउल रहा, लेकिन पांचवें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर की विजयी थ्रो फेंकी। उनका छठा और आखिरी थ्रो 84.15 मीटर का रहा। जर्मनी के जूलियन वेबर 87.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने 86.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Related Articles

Back to top button