छत्तीसगढ़

CG : पीएम मोदी से पहले पीएम की पत्नी रायपुर में।  रायपुर पहुंची PM मोदी की पत्नी जसोदाबेन

By Dinesh chourasiya

बताया जा रहा है कि जसोदाबेन के साथ गुजरात की कुछ महिलाएं भी आई थीं. इस दौरान बीजेपी नेता रविंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की. कई नेता और कुछ सामाजिक लोगों ने भी उनसे मुलाकात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फोन कर जसोदाबेन से उनका हालचाल जाना.

वे संतोषी नगर के साहू समाज के भवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं. इसके बाद साहू समाज के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की. बताया जाता है कि वो ओडिशा से रायपुर पहुंची थीं. आज सुबह वे वापस पुरी लौट गईं.

Related Articles

Back to top button