छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों का अपहरण कर उतारा मौत के घाट

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक दिन बदीन और बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नक्सली किसी न किसी को आपने खूनी खेल का शिकार बना रहे हैं। वहीं नक्सलियों ने 2 और लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में नक्सलियो ने दो ग्रामीणों का अपहरण करके हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार,नक्सलियों ने 15 लोगों का अपहरण किया था, आदिवासी समाज ने रिहाई की अपील की थी। जिसके बाद नक्सलियों ने उप सरपंच माड़वी और शिक्षादूत कवासी सुक्का की हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button