छत्तीसगढ़

दुर्ग केरोसीन से भरा टैंकर पलटा, लूटने की मची होड़:मोहल्ले से गुजर रहा था तभी नाली में जा घुसा, बाल्टी-कैन भरकर ले जाने लगे लोग

By Dinesh chourasiya

 

टैंकर से तेल गिरने लगा तो बर्तन भर-भरकर ले जाने लगे ग्रामीण। - Dainik Bhaskar
टैंकर से तेल गिरने लगा तो बर्तन भर-भरकर ले जाने लगे ग्रामीण।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में केरोसिन से भरा एक टैंकर नाली में जा घुसा। टैंकर के पलटने से वाहन में भरा तेल गिरने लगा। यह देख मोहल्ले के लोग डिब्बा, गैलन, और बाल्टी लेकर पहुंच गए। वो लोग टैंकर से गिर रहे मिट्टी तेल को भर-भरकर अपने घर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची और लोगों को रोका।

शहर के केजू राइस मिल बजरंग नगर से गुजर रहा केरोसिन भरा टैंकर अचानक नाली में घुसने से पलट गया। वाहन के पलटने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते तेल लूटने की होड़ मच गई।

टैंकर से लोगों को दूर करती पुलिस।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को टैंकर से दूर किया। किसी प्रकार का कोई हादसा या आग न लगे इसे देखते हुए पुलिस ने टैंकर के चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को उससे दूर रखा। बाद में टैंकर को किसी तरह नाली से बाहर निकाला गया।

टैंकर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए जवान।

विधायक अरुण वोरा भी पहुंचे मौके पर
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के साथ-साथ मामले की सूचना दुर्ग विधायक अरुण वोरा को दी। खबर मिलते ही विधायक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से टैंकर से दूर रहने के लिए कहा, लेकिन तेल भरने की होड़ में लगे लोगों ने विधायक की एक न सुनी। इसके बाद विधायक ने कोतवाली पुलिस को फटकारा। इसके बाद पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया।

Related Articles

Back to top button