छत्तीसगढ़

पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन:रामनगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार; रामकृष्ण केयर अस्पताल में देर रात ली थी अंतिम सांस

By Dinesh chourasiya

राजधानी के निजी अस्पताल में विद्यारतन भसीन ने ली अंतिम सांस।

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन पंच तत्व में विलीन हो गए। 75 वर्षीय भसीन ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे आखिरी सांस ली थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रमन सिंह, नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, दुर्ग SP, कलेक्टर, भिलाई महापौर, आयुक्त रोहित व्यास, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी।

भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार दोपहर के बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई थी। विधायक विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

भसीन का पार्थिव देह वैशाली नगर भिलाई स्थित उनके निवास में लाया गया है। रामनगर मुक्ति में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे विद्यारतन भसीन

फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विद्या रतन भसीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले दिवंगत चुन्नी लाल भसीन के बेटे थे। 2009 और 2018 में दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बावजूद वैशाली नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

भसीन के निवास में मौजूद पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल।
भसीन के निवास में मौजूद पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल।

विद्यारतन भसीन 2 बार के विधायक रहे
भसीन 2005 में बीजेपी से नगर निगम की चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और मेयर बने। इसके बाद 2013 और 2018 में लगातार वैशाली नगर के विधायक बने। इसके बाद पार्टी के गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे। राजनीति के जानकार मानते थे की सरल और मिलनसार नेताओं में से एक थे।

Related Articles

Back to top button