छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में झमाझम बारिश, आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

By Dinesh chourasiya

रायपुर। CG  : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया था। परन्तु कल से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। आज हल्के बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 1 से 2 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आई है. दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवा तेज हो गई है. इसके साथ ही प्रदेश में मानसून की आहट दस्तक देने वाली है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली और आंधी चलने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी बदल रहा है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अब अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री तक गिरेगा। अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में 3-5°C की गिरावट होने की संभावना है.

आने वाले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के भाग, ओडिशा के शेष भाग, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक द्रोणिका दक्षिणी पंजाब से उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में स्थित निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक विस्तारित है.
एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर स्थित है.

प्रदेश में अधिकतम तापमान की सूची-

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की सूची-

Related Articles

Back to top button