शिक्षा-नौकरी

16 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखिए पूरी डिटेल्स

कवर्धा: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कबीरधाम रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 16 अगस्त 2022 मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट कैंप में नवकिसान बायो प्लॉटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेन्टेटिव के 20 पद जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यात दवसीं, वेतन रूपए 8,500-15,000, आयुसीमा 20 से 35 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण सहसपुर लोहारा, बेमेतरा, साजा, थान खम्हरिया, नवागढ़ पर भर्ती किया जाना है। कैंप के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उपस्थित नियोजक कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Back to top button