
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, परिजनों ने बताया अफवाह
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे हैं। हालांकि परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की खबर को खारिज कर दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अफवाह न फैलाने की अपील की है।
राजू श्रीवास्तव के परिजनों ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए कॉमेडियन के परिवार ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर है। परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में लिखा कि राजू श्रीवास्तव जी की तबीयत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टर की टीम भी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी से अपील है कि फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान ना दें। कृपया राजू श्रीवास्तव जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। राजू श्रीवास्तव का परिवार।







https://www.instagram.com/rajusrivastavaofficial/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d2b2b7bf-3638-44d1-a58d-02dd10633f0d
बता दें कि राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एम्स के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सीने में दर्द व जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।
https://www.instagram.com/rajusrivastavaofficial/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3e5831b2-ea7d-4496-a80e-2e5c8f6c87be












