मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने वाले सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज….सनी विला हो सकता है नीलाम

By Dinesh chourasiya

 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक तरफ जहां अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर सुनकर तारा सिंह के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है।

सनी देओल के बंगले की जल्द ही नीलामी हो सकती है। जी हां, आपने सही सुना सनी के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी हो सकती है। सनी ने अपने इस बंगले पर 56 करोड़ रुपए के लोन के बदले गिरवी रखा था, जिसे वे चुका नहीं पाए। ऐसे में अब बैंक ने खुद ई-ऑक्शन के लिए नोटिफिकेशन निकल कर इसकी जानकारी दी है

 

Related Articles

Back to top button