भिलाई पावर हाउस मार्केट में प्लास्टिक मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
By Dinesh chourasiya








बुधवार को पावर हाउस सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मार्केट आदि स्थानों पर प्लास्टिक मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 चल रहा है, जिसके तहत भिलाई शहर को साफ-सुथरा बनाने निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी युद्ध स्तर पर मैदानी क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
प्रायः यह देखने में आ रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है, उसके बाद भी दुकानदार, फल ठेला, कपड़ा व्यापारी, सब्जी बेचने वाले प्लास्टिक उसका उपयोग कर रहे हैं। उसी प्लास्टिक में सामग्री डालकर ग्राहकों को दी जा रही है। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया है कि भिलाई के प्रमुख जगहों पर जहां दुकान, फल ठेला, सब्जी बेचने वाले हैं, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान से जागरूक किया जाए। इसी कड़ी में रैली निकाली गई। दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी प्लास्टिक के उपयोग के बजाय कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने प्रेरित किया। रैली में जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, डेंगू मलेरिया टीम से सुदामा परगनिया, स्वच्छता निरीक्षक यादव, अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी, अंजू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।




