CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

सुहागरात पर दुल्हन के साथ अपना काम करके चलता बना प्रेमी, कमरे के बाहर मेहमानों से बात करता रह गया दूल्हा

देवरिया:  इन दिनों शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। वायरल वीडियो में कुछ विवादित होते हैं तो कुछ हंसी मजाक से भरपूर होते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा सनसनखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, अब दूल्हा थाने पहुंचकर पुलिस वालों से न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।

दरअसल मामला जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 1 फरवरी को कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। धूमधाम से शादी भी हुई 2 फरवारी को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल चली गयी। सुहागरात के समय पति अपने रिश्तेदारों से बात करने में मशगूल था, जब वापस अपने कमरे में गया तो दुल्हन को न पाकर हक्का बक्का रह गया।

बाद में पता चला कि दुल्हन अपने गांव के प्रेमी को पहले से ही बुलाकर बाइक से मकान के पीछे से फरार हो गई। गांव वालों का कहना था कि एक युवक मोटरसाइकिल पर एक महिला को बैठा कर ले जा रहा था। लड़की के ससुराल वाले पूरी रात खोजबीन करते रहे। महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके मायके वालों को सूचना दी।

दोनों परिवार मिलकर पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की तहरीर तरकुलवा पुलिस को दी है। मगर स्थानीय पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र के होने के नाते समझा-बुझाकर दोनों परिजनों को वापस पटहेरवा थाना भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़के पक्ष के लोग आए थे मगर घटना पटहेरवा की थी तो वापस वह लोग चले गए।

 

Related Articles

Back to top button