
छत्तीसगढ़
CG BIG BREAKING : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमाका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुकड़ो में मिली लाश, 2 की हालत गंभीर
By Dinesh chourasiya
CG : बलौदाबाजार जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है।




जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुंअर गायकवाड निवासी कुथारोड, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है।















