
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गुंडों बदमाशों का हौसला बुलंद चर्च में दिनदहाड़े लूटपाट, बंदूक की नोक पर फादर से लाखों की लूट
By Dinesh chourasiya
जानकारी के अनुसार, एनएच 353 में झलप चौक स्थित कैथोलिक चर्च में नकाबपोश लुटेरों ने डाका डाला और बंदूक की नोक पर चर्च के फादर से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए. चर्च के फादर ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के आसपास वह अपने कमरे में पुस्तक पढ़ रहे थे.







पुस्तक पढ़ते -पढ़ते फादर को अचानक नींद आ गई, जब उन्होंने आंख खुली तो तीन नकाबपोश बंदूक लिये फादर को घेरे हुए थे और लुटेरों ने फादर से कहा कि पैसे कहा है. इसके बाद लुटेरों ने लगभग एक लाख रुपये लेकर फादर को कमरे में बंदकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना फादर ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.











