
छत्तीसगढ़
गैस सिलेंडर में फटने से लगी भीषण आग, घर के लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान
By Dinesh chourasiya
कोरबा: कोरबा शहर के मानिकपुर चौकी के अंतर्गत मुड़ापार बस्ती के एक घर में गैस सिलेंडर फट गया. जिससे पूरे घर में आग फैल गई. इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं घर के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. गैस सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से यह हादसा बताया जा रहा है.







घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।










