छत्तीसगढ़

भिलाई में 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी,:काम पर गए थे मां-पिता, 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा है। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी।

परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर पूछताछ में जुटी है।

मानसिक रूप से थी बीमार
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोषी काफी अकेली रहती थी। वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया ये किसी के भी समझ से परे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लव का एंगल भी नहीं आया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए वो पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button