
छत्तीसगढ़ न्यूज़💫-दिनदहाड़े युवक के मर्डर के मामले में मामले में 5 आरोपी को धमतरी पुलिस ने धर दबोचा: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या… गैंगवार में चाकू से किया था हमला,जाने पूरा मामल
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ ….धमतरी में दिनदहाड़े कत्ल हुआ था, जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मर्डर के पांच आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चाकू मारकर हत्या के मामले का हुआ खुलासा किया है. आपको बात दे की 21 अप्रैल को प्रार्थी योगेश ध्रुव पिता स्व० नरेश ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड सिहावा चौक धमतरी अपने दोस्त योगेश नेताम (मृतक) एवं राजेन्द्र देवांगन के साथ मौसा में बैटकर तीनो पैसा मांगने सलीम खान के घर कारगिल चौक गये थे….
तीनो पैसा मांगकर अपने घर मकेश्वर वार्ड जा रहे थे कि रास्ते में डिकेश आटो सेंटर में मोटर सायकिल के पिछले चक्का में हवा डलवाने रूके थे जिसे देखकर पुरानी रंजिश पर आरोपी गणेश राजपूत ने अपने दोस्त आरोपी भूपेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू, प्रतीक राव, वेदप्रकाश उर्फ प्रकाश उपाध्याय, संजय सोनकर उर्फ संजू के साथ एक राय होकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का एवं लोहे के पाईप, बेल्ट, बटनदार चाकू से मारकर संघातिक चोट पहुंचाकर हत्या कर दिए कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध कमांक 130 / 2023 धारा 302, 147, 148, 149 भादवि० 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया….







मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी श्री के० के० वाजपेयी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रणाली वैद्य थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी, उप निरीक्षक नरेश बंजारे प्रभारी सायबर सेल की टीम बनाकर घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज एवं अलग-अलग जगहों से भी सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर,मुखबिर लगाकर आरोपियों की पतासाजी किया गया…











