छत्तीसगढ़

जनशिकायतों का समाधान करने सुबह साढ़े 5 बजे से शहर का जायजा लेने निकल पड़े विधायक अधिकारियों को दी सख्त हिदायत, सफाई का विशेष ध्यान रखें

दुर्ग/ शहर के नागरिकों की समस्या सुलझाने विधायक अरुण वोरा आज सुबह साढ़े बजे से शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। वोरा ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर लोगों की शिकायतों का निराकरण करने कहा। वोरा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में सभी वार्डों में भरपूर प्रेशर से पानी मिलना सुनिश्चित किया जाए। पूरे शहर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है। वोरा ने पेंडिंग विकास कार्यों को तत्काल पूरा करने कहा है। 

दरअसलसोमवार को विधायक वोरा से विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने साफ-सफाई और पेयजल सप्लाई को लेकर शिकायत की थी। कई नागरिकों ने निर्माण और विकास कार्यों के कारण सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल बिखरा होने से आवाजाही में परेशानी की शिकायत की। नागरिकों से शिकायत मिलने पर आज वोरा सुबह से शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करने निकल पड़े।

वोरा ने शक्तिनगरहनुमान नगरआदित्य नगर का दौरा करने के साथ ही कहा कि सभी जनशिकायतों का समाधान अविलंब किया जाना चाहिए। वोरा ने शहर में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉटमुक्तिधाम मार्गगौरवपथ उन्नयन सहित अन्य योजनाओं के अलावा वार्डों में स्वीकृत किये गए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।

इसके अलावा तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम तत्काल शुरू किया जाए। किसी भी कार्य में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि निगम अधिकारी सुबह से फील्ड में जाकर जनसमस्याओं का जायजा लें और सभी नागरिक समस्याओं का निराकरण करें। शहर भ्रमण के दौरान विधायक वोरा के साथ पार्षद शंकर ठाकुरनिर्मला साहूअमित देवांगनबिजेंद्र भारद्वाज,  स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button