
6 साल के बच्चे के साथ मुसलमान यूवक ने की हैवानियत दर्द की पीड़ा के चलते जब बच्चे ने खाना नहीं खाया, तब हुआ मामले का खुलासा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जानिए पूरा मामला है क्या
By Dinesh chourasiya
मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी का है। यहां मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला जावेद खान अलमारी की फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसने एक 6 साल के बच्चे के साथ दोस्ती बढ़ाई। 3 जून को जावेद खान ने बच्चे को बुलाया और बहला फुसलाकर अपने साथ एक कमरे में ले गया। वहीं पर उसने बच्चे के साथ गंदा काम किया।

बच्चे ने डर के चलते घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। जब रात में वो खाना खाने बैठा तो दर्द के चलते भोजन का निवाला नहीं निगल पा रहा था। परिजनों ने पूछा तो वो रोने लगा। उसने जावेद खान की गंदी करतूत बताई। जिसके बाद परिजनों ने जेवरा सिरसा चौकी में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।







बजरंग दल के लोगों ने किया चौकी का घेराव
जैसे ही इस घटना की सच्चाई बजरंग दल को लगी उन्होंने मंगलवार को जेवर सिरसा चौकी का घेराव कर दिया। बजरंग दल ने इस प्रकरण को हिंदू मुस्लिम से जोड़ते हुए कहा कि एक हिंदू बच्चे के साथ एक मुस्लिम द्वारा गलत किया गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इसे महज एक घटना बता रही है, और कहा है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।







